Home मध्यप्रदेश 10 government hospitals in Khargone got dead body freezers | खरगोन में...

10 government hospitals in Khargone got dead body freezers | खरगोन में 10 सरकारी अस्पतालों को मिले डेड बॉडी फ्रिजर: सांसद निधि से 23.67 लाख की सुविधा मिली, ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा लाभ – Khargone News

60
0

[ad_1]

खरगोन के सांसद गजेंद्र पटेल ने जिला अस्पताल सहित 10 सरकारी अस्पतालों को डेड बॉडी फ्रीजर प्रदान किए हैं। प्रत्येक फ्रीजर की कीमत 2 लाख 36 हजार 755 रुपए है। कुल 23 लाख 67 हजार 550 रुपए की राशि सांसद निधि से स्वीकृत की गई है।

Google search engine

.

शुक्रवार दोपहर 2 बजे पुराने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सांसद सेवा केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद पटेल ने कहा कि यह सुविधा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को संवेदनशील परिस्थितियों में राहत प्रदान करेगी।

फ्रीजर प्राप्त करने वाले स्वास्थ्य केंद्रों में जिला अस्पताल खरगोन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोगावा, भगवानपुरा, कसरावद, मण्डलेश्वर और महेश्वर शामिल हैं। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊन, करही, पाडल्या और बिस्टान अस्पताल को भी फ्रीजर दिए गए हैं।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे, नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी, उपाध्यक्ष भोलू कर्मा, मोहन जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here