Home मध्यप्रदेश Presentation of singing, playing and dancing in Shravan Mahotsav on Saturday |...

Presentation of singing, playing and dancing in Shravan Mahotsav on Saturday | श्रावण महोत्सव में शनिवार को गायन, वादन, नृत्य की प्रस्तुति: इंदौर, मुंबई और ग्वालियर के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां, त्रिवेणी कला एंव पुरातत्व संग्रहालय सभागृह में आयोजन – Ujjain News

67
0

[ad_1]

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे 20वें अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव शिवसंभवम 2025 में शनिवार को शास्त्रीय संगीत और नृत्य का विशेष आयोजन होगा। त्रिवेणी कला एवं पुरातत्व संग्रहालय सभागृह में संध्या 7 बजे से यह कार्यक्रम शुरू होगा।

Google search engine

.

मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने कार्यक्रम की जानकारी दी। इंदौर के मेवाती घराने के शास्त्रीय गायक गौतम काले गायन प्रस्तुत करेंगे। मुंबई से पधारे बांसुरी वादक ऋषिकेश मजूमदार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। ग्वालियर की शिखा डांस अकादमी की निर्देशिका शिखा सोनी के मार्गदर्शन में समूह कथक नृत्य की प्रस्तुति होगी।

गौतम काले ने अपने पिता डॉ. किशोर काले से संगीत की प्रारंभिक शिक्षा ली। उन्होंने पद्मविभूषण पं. जसराज से भी सीखा। वे जापान के फुकुओका में एशिया पैसिफिक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

ऋषिकेश मजूमदार ने अपने पिता पद्मश्री पं. रोनू मजूमदार से बांसुरी और माता से गायन सीखा। वे शास्त्रीय संगीत को आधुनिक मंचों से जोड़ने में सक्रिय हैं। युवा पीढ़ी को बांसुरी की शिक्षा दे रहे हैं। उनके संगीत में परंपरा और नवाचार का संगम है।

शिखा सोनी ने स्व. गुरु पंडित पुरुषोत्तम नायक और डॉ. समीक्षा शर्मा से कथक नृत्य सीखा। खैरागढ़ विश्वविद्यालय से एमए की उपाधि प्राप्त की। पिछले 20 वर्षों से कथक नृत्य की शिक्षा दे रही हैं। देश के कई शहरों में एकल और समूह नृत्य प्रस्तुत कर चुकी हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here