Home मध्यप्रदेश Spanish company ‘Inditex’ proposed to invest in Dhar | स्पेनिश कंपनी इंडिटेक्स...

Spanish company ‘Inditex’ proposed to invest in Dhar | स्पेनिश कंपनी इंडिटेक्स को धार में इन्वेस्टमेंट का प्रस्ताव: सीएम बोले- एमपी से टेक्सटाइल और गारमेंट्स एक्सपोर्ट सालाना 10 हजार करोड़ तक पहुंचेगा – Bhopal News

62
0

[ad_1]

सीएम डॉ मोहन यादव ने अपनी स्पेन यात्रा के दूसरे दिन वर्ल्ड लेवल की फैशन रिटेल कंपनी इंडिटेक्स के गैलिसिया स्थित मुख्यालय में बैठक की। इस बैठक में सीएम ने मध्यप्रदेश को “हरित, लागत-प्रतिस्पर्धी और ट्रेसिबल उत्पादन हब” के रूप में पेश किया। बैठक में इंड

Google search engine

.

सीएम ने इंडिटेक्स के अधिकारियों को बताया कि मध्यप्रदेश सरकार टेक्सटाइल क्षेत्र में वैश्विक साझेदारियों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इंडिटेक्स जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के आने से मप्र में आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और हरित उत्पादन को गति मिलेगी। हम इस साझेदारी को सभी स्तरों पर समर्थन देने को तत्पर हैं।

MP में 3 लाख मीट्रिक टन कच्चे कपास का सालाना उत्पादन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि कच्चा कपास उत्पादन में मप्र टॉप राज्यों में से एक है। मप्र में सालाना लगभग 18 लाख बेल्स (3 लाख मीट्रिक टन) का उत्पादन होता है। राज्य में 15 से अधिक टेक्सटाइल क्लस्टर हैं इसमें इंदौर, मंदसौर, बुरहानपुर, उज्जैन, नीमच जैसे केंद्र टेक्सटाइल उत्पादन में अग्रणी हैं।

सीएम ने इंडिटेक्स ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

सीएम ने इंडिटेक्स ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

धार के पीएम मित्र पार्क में इंडिटेक्स को इन्वेस्टमेंट का दिया प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि धार जिले में भारत सरकार की पीएम मित्र योजना के अंतर्गत विकसित हो रहा टेक्सटाइल मेगा पार्क इंडिटेक्स जैसे वैश्विक ब्रांड्स के लिए सस्टेनेबल और इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग का आदर्श केंद्र बन सकता है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस पार्क में गारमेंटिंग यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।

मालवा-निमाड़ में बहुतायत में पैदा होता है ऑर्गेनिक कॉटन सीएम ने बताया कि मध्यप्रदेश भारत का अग्रणी ऑर्गेनिक कॉटन उत्पादक है। मप्र में विशेषकर निमाड़ और मालवा क्षेत्रों में बहुतायत में कॉटन का उत्पादन होता है। यहां GOTS-सर्टिफाइड किसान समूह सक्रिय हैं, जो इंडिटेक्स की सस्टेनेबिलिटी और ट्रेसिबिलिटी नीतियों के लिए आदर्श साझेदार हो सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फार्मर-टू-फैब्रिक वैल्यू चेन पर इंडिटेक्स के साथ मिलकर काम करने का सुझाव दिया।

ESG फ्रेमवर्क में एमपी से मेल खाती हैं इंडिटेक्स की नीति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार (ईएसजी) (इनवायरमेंट, सोशल, गवर्नेंस) मूल्यों को बढ़ावा देती है। वॉटर रिसाइक्लिंग, वेस्ट मैनेजमेंट और डीसेंट वर्क स्टैंडर्ड्स राज्य में लागू हैं। इंडिटेक्स की जिम्मेदार सोर्सिंग नीति के साथ मध्यप्रदेश की दृष्टि पूरी तरह से मेल खाती है।

सीएम ने वर्ल्ड लेवल की फैशन रिटेल कंपनी के मुख्यालय में मीटिंग की।

सीएम ने वर्ल्ड लेवल की फैशन रिटेल कंपनी के मुख्यालय में मीटिंग की।

सालाना एक्सपोर्ट 10 हजार करोड़ तक पहुंचेगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य से टेक्सटाइल और गारमेंट का वार्षिक निर्यात 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक है, जिसमें यूरोपीय संघ प्रमुख है। उन्होंने बताया कि इंडिटेक्स जैसे ब्रांड की साझेदारी से यह आंकड़ा 10 हजार करोड़ रूपए तक पहुंच सकता है, जिससे स्थानीय रोजगार और महिला सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा।

नीतिगत समर्थन और लॉजिस्टिक सुविधा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य की नवीन औद्योगिक एवं निर्यात नीति – 2025 की विशेषताओं को साझा किया, जिसमें जमीन पर 90% सब्सिडी, मशीनरी पर 40% पूंजी सहायता, ग्रीन टेक्नोलॉजी पर 50% सहायता और ऋण पर ब्याज सब्सिडी आदि शामिल हैं।

इंडिटेक्स को साझेदारी का निमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंडिटेक्स को आमंत्रण दिया कि वह पीएम मित्रा पार्क में सप्लाई चेन एंकर के रूप में भागीदारी बने। उन्होंने एक ऑर्गेनिक कॉटन ट्रेसिंग प्लेटफॉर्म और ई एस जी सर्टिफाइड एमएसएमई के साथ वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू करने का सुझाव भी दिया।

उल्लेखनीय है किस्पेन की Inditex (Industria de Diseño Textil S.A.) दुनिया की बड़ी फैशन रिटेल कंपनियों में से एक है। इसके अंतर्गत ज़ारा, मैसिमो दुत्ती, बेरशका, बुल एंड बीयर जैसे प्रसिद्ध ब्रांड्स हैं। कंपनी का मुख्यालय गैलिसिया के आर्तेइशो में है।

यह अपने फास्ट फैशन मॉडल, ट्रेसिबल सप्लाई चेन और टिकाऊ प्रथाओं के लिए प्रसिद्ध है। भारत में इंडिटेक्स, टाटा समूह के साथ ज़ारा और मैसिमो दुत्ती ब्रांड्स के माध्यम से कार्यरत है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here