Home मध्यप्रदेश rape of friend’s widowed wife | दोस्त की विधवा पत्नी से रेप,7.50...

rape of friend’s widowed wife | दोस्त की विधवा पत्नी से रेप,7.50 लाख रुपए हड़पे: सहानुभूति के बहाने की दोस्ती और फिर रेप, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू की – Jabalpur News

61
0

[ad_1]

जबलपुर में महेंद्र प्रजापति उर्फ गोलू ने अपने दोस्त की मौत के बाद उसकी विधवा पत्नी से दोस्ती की, उसके घर आना-जाना करते हुए दोस्ती की, प्यार का इजहार किया और फिर रेप। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला से साढ़े सात लाख रुपए भी हड़प लिए। कई बार मांगने के बाद

Google search engine

.

53 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि पति रेलवे में कार्यरत थे। जिनकी मृत्यु वर्ष 2021 में हो गई थी। पति के दोस्त महेंद्र प्रजापति से महिला की पहचान थी। वह पति की मौत के बाद भी मिलने आता-जाता था। पति का दोस्त और पहचान होने के कारण महिला कभी-कभी किसी कार्य में उसकी सहायता ले लेती थी। जिसके माध्यम से वह महिला से संपर्क बढ़ाने लगा।

बदनाम करने की दी धमकी

दो जुलाई 2021 को महिला घर पर अकेली थी। तभी महेंद्र उसके घर आया। हाल-चाल पूछा और महिला को अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर उसने महिला की लगातार सहायता करने का वादा किया और धमकाया कि किसी से कुछ कहेगी तो उसे बदनाम कर देगा।

चार साल से कर रहा था शोषण

महिला ने बताया कि वह लोकलज्जा के भय से वह चुप रही। वह महिला को बातों में उलझाकर और धमकी देकर उसका शोषण करने लगा। महेंद्र को यह बात पता थी कि उसका दोस्त सरकारी सेवा में था और मृत्यु पर महिला को मोटी राशि प्राप्त हुई है। उसकी नजर उस मोटी राशि पर थी। उसने अपनी आवश्यकता का बहाना बनाते हुए एक दिन महिला से साढ़े सात लाख रुपए मांगे और जल्द राशि लौटाने का भरोसा दिलाया।

महिला भी उसके झांसे में आ गई और रुपए दे दिए। कुछ समय पहले महिला ने घर बनाने के लिए उधार दिए रुपए महेंद्र को वापस करने को बोला, तो वह टालमटोल करने लगा। कई बार गोलमोल जवाब सुनने के बाद जब महिला अड़ गई तो उसने रुपए लौटाने से मना कर दिया। परेशान महिला पुलिस के पास पहुंची। रेप और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस फरार आरोपित महेंद्र प्रजापति उर्फ गोलू की तलाश कर रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here