Home मध्यप्रदेश CM Mohan Yadav’s father-in-law dies in UP | CM मोहन यादव के...

CM Mohan Yadav’s father-in-law dies in UP | CM मोहन यादव के ससुर का यूपी में निधन: सुल्तानपुर से रीवा लाई जा रही पार्थिव देह; यहीं होगा अंतिम संस्कार – Bhopal News

63
0

[ad_1]

27 जून की रात ब्रह्मादीन यादव का स्वास्थ्य बिगड़ गया था। उन्हें सांस और पेट से संबंधित बीमारी के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के ICU वार्ड में एडमिट कराया गया था।

Google search engine

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का 98 साल की उम्र में निधन हो गया। सुल्तानपुर के विवेकानंद नगर स्थित अपने आवास पर उन्होंने मंगलवार रात को अंतिम सांस ली। बुधवार को रीवा में उनका अंतिम संस्कार होगा। जानकारी मिलने के बाद

.

27 जून की रात ब्रह्मादीन यादव का स्वास्थ्य बिगड़ गया था। उन्हें सांस और पेट से संबंधित बीमारी के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के ICU वार्ड में एडमिट कराया गया था। 28 जून को उनकी बेटी और सीएम मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव अपनी बेटी के साथ उन्हें देखने पहुंची थीं। फिर वो मध्यप्रदेश लौट आई थीं।

सीएम के साथ विदेश यात्रा पर हैं पत्नी सीमा यादव सीएम डॉ. मोहन यादव सात दिनों की दुबई और स्पेन की यात्रा पर हैं। सीएम के साथ पत्नी सीमा यादव भी विदेश दौरे पर हैं। जिस वक्त उनके ससुर के निधन की खबर आई उस दौरान सीएम दुबई से स्पेन के लिए रवाना चुके गए थे। स्पेन में सीएम की उद्योगपतियों, निवेशकों, फिल्म निर्माताओं के साथ बैठकें होनी हैं।

3 तस्वीरें देखिए…

ब्रह्मादीन यादव के पार्थिव शरीर रीवा ले जाया गया। वहां बुधवार को अंतिम संस्कार होगा।

ब्रह्मादीन यादव के पार्थिव शरीर रीवा ले जाया गया। वहां बुधवार को अंतिम संस्कार होगा।

निधन की खबर पर ब्रह्मादीन के घर शोक संवेदना जताने उनके जानने वाले पहुंचे।

निधन की खबर पर ब्रह्मादीन के घर शोक संवेदना जताने उनके जानने वाले पहुंचे।

ये तस्वीर मोहन यादव के सीएम बनने से पहले की है। सीएम मोहन अपने ससुर से मिलने सुल्तानपुर आए थे।

ये तस्वीर मोहन यादव के सीएम बनने से पहले की है। सीएम मोहन अपने ससुर से मिलने सुल्तानपुर आए थे।

घर में थे, अचानक बिगड़ी हालत 30 जून को हालत में सुधार के बाद उन्हें घर ले जाया गया था। मंगलवार शाम को अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। जब तक परिजन उन्हें लेकर हॉस्पिटल पहुंचते, उनकी सांसें थम गईं। साल 2023 में ब्रह्मादीन यादव की पत्नी का निधन हुआ था।

बेटे के साथ रहते थे ब्रह्मादीन यादव ब्रह्मादीन यादव सुल्तानपुर में अपने बेटे विवेकानंद यादव के साथ रहते थे। विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में शारीरिक शिक्षक (पीजीटी) हैं। ब्रह्मादीन यादव के तीन बेटे और एक बेटी हैं। इकलौती बेटी सीमा की शादी 1994 में मोहन यादव से उज्जैन में हुई थी। मूल रूप से परिवार अंबेडकरनगर जिले की भीटी तहसील के कोडड़ा डड़वा गांव से है।

ये तस्वीर 28 जून की है। ब्रह्मादीन यादव को भर्ती कराया गया था।

ये तस्वीर 28 जून की है। ब्रह्मादीन यादव को भर्ती कराया गया था।

संघ से जुड़े थे, कई आंदोलन किए ब्रह्मादीन यादव शुरुआत से संघ से जुड़े थे। विद्यार्थी जीवन में उन्होंने कई आंदोलन किए। इसके बाद पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए घर से भागकर मुंबई चले गए। उनका असली नाम ब्रह्मानंद था, लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने बाद में अपना नाम ब्रह्मादीन रख लिया। आंदोलन में नाम नहीं आने के बाद इधर गांव में हमारी जमीनें पुलिस-प्रशासन ने जब्त कर ली। ज्यादा कुछ बचा नहीं।

प्रिंसिपल के पद से रिटायर्ड हुए थे ब्रह्मादीन ने मुंबई में पढ़ाई शुरू की। पढ़ाई पूरी करके फिर यूपी आ गए। नौकरी के लिए मध्य प्रदेश के रीवा पहुंच गए। वहां एक राजकीय स्कूल में नौकरी मिल गई। 1987 में वो प्रिंसिपल के पद से रिटायर्ड हुए थे।

प्रिंसिपल के पद से रिटायर्ड हुए थे ब्रह्मादीन यादव।

प्रिंसिपल के पद से रिटायर्ड हुए थे ब्रह्मादीन यादव।

विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में हुई थी मुलाकात सीमा यादव ने रीवा से 1989 में भूगोल से एमए किया है। वह शुरू से संघ से जुड़ी रहीं। 1984 से मोहन यादव के संपर्क में आईं। विद्यार्थी परिषद के एक कार्यक्रम के दौरान मोहन यादव से मुलाकात हुई थी। वह उस समय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री थे। इसी साल उज्जैन में परिवार वालों की सहमति के बाद दोनों की शादी करा दी गई।

बेटे सदानंद यादव की रीवा में विद्या भारती में जॉब ब्रह्मादीन के बड़े बेटे रामानंद यादव इंडियन एयरफोर्स से रिटायर होकर जबलपुर में फैमिली के साथ शिफ्ट हैं। उसके बाद के सदानंद यादव रीवा में विद्या भारती में जॉब कर रहे हैं। ब्रह्मादीन यादव की पार्थिव देह यहीं लाई जाएगी, जहां बुधवार को अंतिम संस्कार होगा।

डिप्टी सीएम और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने जताया शोक

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here