Home मध्यप्रदेश A kutcha house collapsed amid heavy rain in Mauganj | मऊगंज में...

A kutcha house collapsed amid heavy rain in Mauganj | मऊगंज में तेज बारिश के बीच ढहा कच्चा घर: खाना बनाते समय मलबे में दबीं 5 महिलाएं, एक रीवा रेफर – Mauganj News

68
0

[ad_1]

मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के हाटा गांव में सोमवार शाम एक कच्चा मकान गिर गया। हादसे में पांच महिलाएं मलबे में दब गईं। घटना के समय महिलाएं घर के अंदर खाना बना रही थीं।

Google search engine

.

तेज बारिश के कारण जर्जर मकान ढह गया। स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने मलबे से महिलाओं को बाहर निकाला। पुलिस की 100 डायल टीम मौके पर पहुंची।

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल दुर्गावती यादव को रीवा रेफर किया गया। अन्य घायल सरिता यादव, सुनीता यादव, बबिता यादव और श्याम कली यादव का इलाज हनुमना अस्पताल में चल रहा है।

मऊगंज जिले में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है। कच्चे मकानों को नुकसान पहुंच रहा है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here