[ad_1]

बड़वानी में सोमवार को पहली बार नेत्रदान के साथ देहदान किया गया। 88 वर्षीय प्रेमा देवी सिंघल का रविवार रात 8:40 बजे निधन हो गया। परिजनों ने पहले नेत्रदान कराया। फिर मुस्कान ग्रुप पारमार्थिक ट्रस्ट को देह दान कर दी। मधुबन कॉलोनी स्थित उनके निवास पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। प्रेमा देवी पांच साल से अपनी बेटी और दामाद जगदीश गुप्ता के साथ बड़वानी में रह रही थीं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1 जुलाई से देहदान करने वालों को गार्ड ऑफ ऑनर देने की घोषणा की थी। हालांकि, एसपी जगदीश डावर को इसकी जानकारी नहीं थी। समाजसेवी अजित जैन ने एसपी को मुख्यमंत्री के आदेश की कॉपी दिखाई। इसके बाद पुलिस जवान पहुंचे। डेढ़ घंटे देर से पहुंची मुस्कान ग्रुप की एंबुलेंस कार्यक्रम में कुछ खामियां भी रहीं। मुस्कान ग्रुप की एंबुलेंस समय से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। इस दौरान कोई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नहीं था। समाजसेवी अजित जैन ने बताया कि देह दान फॉर्म पर पति-पत्नी, माता-पिता, भाई-बहन या पुत्र-पुत्री के हस्ताक्षर होने पर ही स्वीकार किया जाता है।
[ad_2]
Source link

