Home मध्यप्रदेश Baba Baijnath was anointed with Panchamrit | पंचामृत से किया गया बाबा...

Baba Baijnath was anointed with Panchamrit | पंचामृत से किया गया बाबा बैजनाथ का अभिषेक: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के पास बनाई गई नई पार्किंग, पुलिस बल तैनात – Agar Malwa News

63
0

[ad_1]

भोलेनाथ का पंचामृत से विधिवत अभिषेक

Google search engine

आगर मालवा के प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं।

.

भक्त मंडलियों ने भगवान भोलेनाथ का पंचामृत से विशेष अभिषेक किया। इस दौरान दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से भगवान का अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद विधिवत आरती की गई।

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से आशीर्वाद मांगा। श्रावण मास में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर परिसर में भक्ति और शिव भजनों की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया।

पूरे मंदिर परिसर में शिव भजनों की गूंज से बना भक्तिमय माहौल

पूरे मंदिर परिसर में शिव भजनों की गूंज से बना भक्तिमय माहौल

प्रशासन ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। मंदिर परिसर के पास एक नया पार्किंग स्थल बनाया गया है। यहां वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग की जा रही है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं में भोलेनाथ के दर्शन को लेकर गहरी आस्था और उत्साह दिखाई दिया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here