Home मध्यप्रदेश 22 devotees will offer flag to Balaji by travelling on foot |...

22 devotees will offer flag to Balaji by travelling on foot | 22 श्रद्धालु पैदल यात्रा कर बालाजी को चढ़ाएंगे ध्वज – Guna News

61
0

[ad_1]

.

Google search engine

फतेहगढ़ क्षेत्र की कपासी पंचायत के ग्राम छतरपुरा से सहरिया समुदाय के 22 श्रद्धालुओं का एक दल गत दिवस सुबह 9 बजे खामखेड़ा बालाजी मंदिर (राजस्थान) के लिए पैदल यात्रा पर रवाना हुआ।

लगभग 190 किलोमीटर लंबी यह धार्मिक यात्रा श्रद्धालुओं को 4 से 5 दिन में मंदिर तक पहुंचाएगी। श्रद्धालुओं का यह दल हर वर्ष बालाजी मंदिर पर झंडा चढ़ाने की परंपरा निभाता है। पिछले तीन वर्षों से यह उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ लगातार मनाया जा रहा है। इस दौरान राम नाम की धुन पर नृत्य करते हुए, “जय श्रीराम” के भजन गाते हुए श्रद्धालु आगे बढ़ रहे हैं।

रास्ते में विभिन्न गांवों के लोगों द्वारा जगह-जगह यात्रियों का श्रद्धा से स्वागत किया गया। उन्हें जल, फल व अन्य सामग्री वितरित की गई। झंडे की पूजा-अर्चना भी कई स्थानों पर की गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में लक्ष्मण, मेघराज, दीपेश, विजय सिंह, निरंजन, अक्षय, मिलन, सोनू, सोमदेव, कृष्णा, अजय, गोविंदा, नवल, किशोर, विक्रम, अरुण, अनिल, फूल सिंह, गोलू और अन्य शामिल हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here