Home मध्यप्रदेश A woman died due to snake bite in Maihar | मैहर में...

A woman died due to snake bite in Maihar | मैहर में सांप के डसने से महिला की मौत: खेत में काम करते समय बेहोश हुई, डॉक्टर को पेट और सीने में दर्द होना बताया – Maihar News

56
0

[ad_1]

मृतक महिला का नाम कौशल्या रावत है। उसकी उम्र 40 थी।

Google search engine

मैहर तहसील के ग्राम डेल्हा में रविवार सुबह एक महिला को सांप ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक महिला का नाम कौशल्या रावत है। उसकी उम्र 40 थी।

.

आज सुबह करीब 5 बजे कौशल्या अपने घर के पीछे खेत में काम कर रही थी। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए। वहां उन्होंने पेट और सीने में तेज दर्द की शिकायत की। मरीज के बताए अनुसार डॉक्टर्स ने इलाज शुरू किया।

डॉ. आर.एन. पांडे ने बताया कि शुरुआत में महिला या परिजन ने सांप के डसने की जानकारी नहीं दी थी। इलाज के दौरान महिला की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। दोपहर में उनकी जान चली गई। शारीरिक जांच में बाएं पैर पर सांप के डसने के निशान मिले हैं। इस घटना से परिवार सदमे में है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here