Home मध्यप्रदेश Continuous rain in Mauganj for 24 hours | मऊगंज में 24 घंटे...

Continuous rain in Mauganj for 24 hours | मऊगंज में 24 घंटे से लगातार बारिश: निहाई नदी का पुल डूबा, 12 गांवों का मुख्यालय से टूटा संपर्क – Mauganj News

90
0

[ad_1]

मऊगंज जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से स्थिति विकट हो गई है। जिले की प्रमुख नदियां और नाले उफान पर हैं। हनुमना तहसील क्षेत्र में निहाई नदी का पुल गुरुवार शाम 6 बजे जलमग्न हो गया। इससे वराव, फूल, हरिचंद सिंह, पैपखार, नदहा, ढखरा, पहाड़ी

Google search engine

.

ग्रामीणों को अब मऊगंज पहुंचने के लिए 25-30 किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ रहा है। कुछ लोग जोखिम उठाकर डूबे हुए पुल से गुजर रहे हैं। इनमें स्कूली बस, मोटरसाइकिल और पैदल यात्री शामिल हैं।

ओड्डा नदी में बाढ़ के कारण करही गांव के पास सेनुआ-फूल मार्ग बंद हो गया है। नईगढ़ी जनपद की कैछुआ ग्राम पंचायत और मऊगंज नगर में जल निकासी की समस्या से जलभराव हो गया है। शुक्रवार रात तक बारिश जारी रही। शनिवार सुबह से मौसम साफ हुआ है।

जिले में इस वर्ष अब तक 537.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले वर्ष यह मात्र 166 मिमी थी। 11 जुलाई को एक दिन में 31.4 मिमी वर्षा हुई। मऊगंज तहसील में सबसे अधिक 51.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार मऊगंज में 460.6 मिमी, हनुमना में 631.8 मिमी और नईगढ़ी में 519.4 मिमी वर्षा हुई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here