Home मध्यप्रदेश CM reviewed the vacant posts in the departments | सीएम ने विभागों...

CM reviewed the vacant posts in the departments | सीएम ने विभागों में रिक्त पदों की समीक्षा की: एसीएस को निर्देश; भर्ती और पदोन्नति की नियमित समीक्षा हो, विभागों से रिपोर्ट मंगाएं – Bhopal News

54
0

[ad_1]

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागों में रिक्त पदो और भर्तियों की समीक्षा की।

Google search engine

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जिन विभागों में पद रिक्त हैं, उन्हें जल्दी से भरने की कार्रवाई की जाए। रिक्त पदों पर लगातार नियुक्ति होने से विभागों के नियमित कार्यों में गति आ रही है और इसमें और भी सुधार की स्थिति बनेगी।

.

उन्होंने कहा कि सालों बाद पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू किए जाने से बड़ी संख्या में उच्च पदों पर नियुक्ति का कार्य आसान हो रहा है। सीनियर अधिकारी शासकीय भर्तियों के कार्य की लगातार समीक्षा कर रिपोर्ट दें।

CM बोले- विभागों में नियुक्तियों की लगातार समीक्षा भी की जाए

गुरुवार को समत्व भवन में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने सरकारी विभागों में रिक्त पदों और सरकार द्वारा की जा रही भर्ती की समीक्षा की। मुख्य सचिव अनुराग जैन, जीएडी के नए एसीएस संजय कुमार शुक्ल, सीएम के एसीएस नीरज मंडलोई की मौजूदगी में हुई मीटिंग में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विभागों में नियुक्तियों की लगातार समीक्षा भी की जाए।

मुख्य सचिव स्तर और अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विभागों को समय सीमा में कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। विभागों से यह भी जानकारी ली जाए कि कितने पदों पर भर्ती हो चुकी है और कितने पदों के लिए बाकी है। इस कार्य को आवश्यक समन्वय और सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग संजय कुमार शुक्ल ने लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन मंडल और अन्य स्तर से नए शासकीय भर्तियों की प्रगति से अवगत कराया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here