Home मध्यप्रदेश Guru Purnima Celebrations at Amleshvar Dham | गुरु पूर्णिमा पर अमलेश्वर धाम...

Guru Purnima Celebrations at Amleshvar Dham | गुरु पूर्णिमा पर अमलेश्वर धाम आश्रम पहुंचे 3 हजार श्रद्धालु: उमरिया में लक्ष्मण कुंड में स्नान कर कैलाश गुफा में भगवान शिव के किए दर्शन – Umaria News

62
0

[ad_1]

उमरिया जिले के अमलेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

Google search engine

उमरिया और डिंडौरी जिले की सीमा पर बने अमलेश्वर धाम आश्रम में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। आश्रम में बुधवार से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। गुरु पूर्णिमा के मौके पर अब तक तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने आश्रम पहुंचकर दर्शन किया

.

कैलाश गुफा में भगवान शंकर के किए दर्शन

श्रद्धालुओं ने सबसे पहले लक्ष्मण कुंड में स्नान किया। फिर कैलाश गुफा में विराजमान भगवान शंकर के दर्शन किए। भक्तों ने गुफा की परिक्रमा की। साथ ही पहाड़ से निकलती धारा और गया जी झरने का दर्शन भी किया।

बच्चू महाराज के शिष्य ने की प्रथम आरती

अंतरराष्ट्रीय पंच दस जूना अखाड़े के श्री 108 श्री भगत गिरी (बच्चू महाराज) की पूजा-अर्चना की गई। उनके शिष्य संत रतन गिरी महाराज ने प्रथम आरती की। इस मौके पर विधायक शिवनारायण सिंह (लल्लू भैया) ने परिवार के साथ पहुंचकर महाराज जी की पूजा की।

आश्रम में अखंड मानस, कीर्तन और रामायण पाठ हुआ। कार्यक्रम हवन-यज्ञ के साथ संपन्न हुआ। इसके बाद कन्या भोज, ब्राह्मण भोज और भंडारे हुआ।

बच्चू महाराज के शिष्य संत रतन गिरी महाराज ने प्रथम आरती की।

बच्चू महाराज के शिष्य संत रतन गिरी महाराज ने प्रथम आरती की।

नियमित श्रद्धालु देवलाल सिंह ने बताया कि वे हर साल यहां आते हैं। वे गुरु जी की पूजा कर आशीर्वाद लेते हैं। इस अवसर पर आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here