Home मध्यप्रदेश A third class student got electrocuted and died | भोपाल में करंट...

A third class student got electrocuted and died | भोपाल में करंट से 11 साल के बच्चे की मौत: घर में खेलते वक्त गेट की चौखट छूते ही बेसुध हुआ मासूम, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम – Bhopal News

50
0

[ad_1]

भोपाल के ईटखेड़ी में करंट की चपेट में आने से तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 11 साल के छात्र की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह की है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

Google search engine

.

पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक ओम अहिरवार (11) ईटखेड़ी लांबाखेड़ा का रहने वाला था। वह एक प्राइवेट स्कूल में तीसरी कक्षा की पढ़ाई करता था।

उसके पिता एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हाउस कीपिंग का काम करते है। परिवार में मां-पिता के अलावा उसका एक भाई था। सोमवार की सुबह घर में खेल रहा था। एक गेट की लोहे की चौखट में करंट उतरा हुआ था।

जैसे ही बच्चे ने इस चौखट को छुआ तो करंट लगने के बाद बेसुध हो गया। तत्काल परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here