Home मध्यप्रदेश The bridge of Bacheli Nala was damaged due to rain in Dindori...

The bridge of Bacheli Nala was damaged due to rain in Dindori | डिंडोरी में बारिश से बचेली नाले का पुल क्षतिग्रस्त: 24 घंटे में हुई 2 इंच बारिश, कलेक्टर ने स्कूल-आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित की – Dindori News

57
0

[ad_1]

भारी बारिश से जिले की सड़क टूटी, बच्चों की छुट्टी, किसान खुश

Google search engine

डिंडोरी जिले में सोमवार को भी रुक-रुक कर बारिश होती रही। बीते 24 घंटे में जिले में 2 इंच बारिश दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार को 3 इंच और बुधवार को ढाई इंच बारिश की संभावना जताई है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।

.

जिले में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी है।

बारिश के कारण मेहदवानी जनपद के कुसेरा-धमनी मार्ग पर स्थित बचेली नाले का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। यह मार्ग प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत करीब 7 करोड़ रुपए की लागत से तीन साल पहले बना था।

अब सुरक्षा कारणों से इस मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। बारिश रुकने के बाद ही मरम्मत का कार्य शुरू हो सकेगा।

हालांकि करीब एक सप्ताह बाद सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे कुछ देर के लिए धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम साफ होते ही किसान भी खेतों में फिर से उतरने की तैयारी में हैं।

डिंडोरी में अब तक 26 इंच, शहपुरा में 25 इंच बारिश

डिंडोरी में अब तक 26 इंच, शहपुरा में 25 इंच बारिश

तहसीलवार बीते 24 घंटे में दर्ज वर्षा इस प्रकार रही:

  • डिंडोरी: 2 इंच
  • अमरपुर: 1.5 इंच
  • समनापुर: 2 इंच
  • बजाग: 2.5 इंच
  • करंजिया: 1.5 इंच
  • शहपुरा: 1.5 इंच
  • मेहदवानी: 1 इंच

1 जून से 7 जुलाई तक अब तक की कुल वर्षा इस प्रकार रही:

  • डिंडोरी: 26 इंच
  • शहपुरा: 25 इंच
  • मेहदवानी: 21 इंच
  • अमरपुर: 16 इंच
  • बजाग: 12 इंच
  • करंजिया: 12 इंच
  • समनापुर: 10 इंच

जिले में अब तक औसतन 17 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो इस समय के लिए संतोषजनक मानी जा रही है। किसान इस मौसम से उत्साहित हैं क्योंकि लगातार बारिश से खेतों में नमी बनी हुई है, जिससे बोवनी में आसानी होगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here