Home मध्यप्रदेश Bear attack in Sidhi, two villagers died | सीधी में भालू का...

Bear attack in Sidhi, two villagers died | सीधी में भालू का हमला, दो ग्रामीणों की मौत: संजय टाइगर रिजर्व में घटना, 5 घायल; ग्रामीणों ने भालू को भी मार गिराया – Sidhi News

59
0

[ad_1]

गुस्साए ग्रामीणों ने भालू को पीटपीटकर मार डाला।

Google search engine

सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व के बस्तुआ रेंज में सोमवार सुबह एक भालू ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। सुबह 5 बजे जंगल में भैंस चरा रहे ग्रामीणों पर भालू ने हमला किया। इस हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई। पांच अन्य लोग घायल हो गए। इसके बाद ग्रामीणों न

.

मृतक बब्बू यादव और दीनबन्धु साहू की पहचान हो गई है। घायलों में मनीष, संतोष, तेजस्वी समेत दो अन्य लोग शामिल हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की स्थिति अभी भी चिंताजनक है।

बस्तुआ रेंज में हुई घटना।

बस्तुआ रेंज में हुई घटना।

जान बचाने ग्रामीणों ने भालू पर किया हमला

ग्रामीण रोजाना की तरह जंगल में अपनी भैंसें चरा रहे थे। इस दौरान भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में एक भैंस भी घायल हुई। ग्रामीणों ने जान बचाने के लिए लाठी-डंडों से भालू का मुकाबला किया। इस दौरान भालू की भी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

वन विभाग की अपील- जंगल में अकेले न जाएं

थाना मड़वास प्रभारी भूपेश बैस ने घटना की पुष्टि की है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल में अकेले न जाएं। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र वन्यजीवों की सक्रियता वाला है। इसलिए सतर्कता बरतनी जरूरी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here