Home मध्यप्रदेश A procession of 25 Tajis took place on the occasion of Moharram...

A procession of 25 Tajis took place on the occasion of Moharram in Alirajpur | आलीराजपुर में मोहर्रम पर निकला 25 ताजियों का जुलूस: रातभर जामा मस्जिद चौक पर रहा जमावड़ा; हक हुसैन-मौला हुसैन के नारे लगाए – alirajpur News

59
0

[ad_1]

ताजियों को देखने पहुंचे लोगों का शरबत से स्वागत किया।

Google search engine

मोहर्रम पर्व के अवसर पर नगर में रविवार को हजरत इमाम हुसैन को याद किया। योमे आशुरा पर लोगों ने रोजा रखकर विशेष नमाज अदा की। नगर में हलीम और खिचड़े की प्रसादी का वितरण किया गया।

.

रविवार रात को नगर के प्रमुख मार्गों से ताजियों का जुलूस निकाला गया। युवाओं ने हक हुसैन-मौला हुसैन के नारे लगाए। सभी ताजिए जामा मस्जिद चौक, कुम्हार वाड़ा और मुर्गी बाजार होते हुए एक जगह एकत्रित हुए। कई कमेटियों ने छबील और दूध के स्टॉल लगाकर लोगों को वितरण किया।

जामा मस्जिद चौक पर ताजिए रातभर जियारत के लिए रखे गए। मुस्लिम समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने नारियल, चिरोंजी, लोभान और मिठाई का चढ़ावा चढ़ाया। इस वर्ष नगर में 25 से अधिक ताजियों का निर्माण किया गया। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

नगर में निकले ताजियों की तस्वीरें

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here