Home मध्यप्रदेश Barnamhangwa-Khitauli bridge submerged due to heavy rain in Katni | कटनी में...

Barnamhangwa-Khitauli bridge submerged due to heavy rain in Katni | कटनी में भारी बारिश से बरनमहंगवा-खितौली पुल डूबा: ठेकेदार पर मनमानी का आरोप; ग्रामीण बोले- पुल निर्माण अधूरा, धीमी गति से हो रहा काम – Katni News

60
0

[ad_1]

कटनी के बरही तहसील क्षेत्र में बरनमहंगवा से खितौली को जोड़ने वाला रास्ता बारिश के कारण बंद हो गया है। शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पुल पूरी तरह पानी में डूब गया है।

Google search engine

.

स्थानीय निवासी योगेंद्र गिरी, नत्थू गिरी ने बताया कि पुल से गुजरना अब खतरनाक हो गया है। इसके बावजूद स्कूली बच्चे और ग्रामीण नदी पार करने को मजबूर हैं।

ग्रामीण बोले- धीमी गति से हो रहा पुल का निर्माण

केशव गिरी और भैया गोस्वामी ने कहा कि यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है। पुल का निर्माण धीमी गति से हो रहा है। हाल ही में जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्रामीणों ने कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के सामने यह मुद्दा उठाया था।

स्कूली बच्चे कीचड़ में स्कूल जाने को मजबूर हैं।

स्कूली बच्चे कीचड़ में स्कूल जाने को मजबूर हैं।

ठेकेदार पर मनमानी का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार मनमानी कर रहा है। पुल निर्माण में देरी के कारण बारिश के मौसम में बरनमहंगवा का खितौली से संपर्क टूट जाता है। इससे स्कूली बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीणों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

स्कूली बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीणों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

स्कूली बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीणों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here