Home मध्यप्रदेश 3 robbers of Pardhi gang and 2 bullion traders arrested | पारधी...

3 robbers of Pardhi gang and 2 bullion traders arrested | पारधी गैंग के 3 लुटरे और 2 सर्राफा व्यापारी गिरफ्तार: साढ़े चार लाख का सोना बरामद, 18 जून को 2 बजे NH 30 पर हुई थी वारदात – Katni News

66
0

[ad_1]

स्लीमनाबाद पुलिस ने छपरा बायपास के पास हुई लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। पारधी गिरोह के 6 सदस्यों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 3 अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

Google search engine

.

आरोपियों से 43 ग्राम सोना बरामद किया गया है। इसकी कीमत लगभग 4.5 लाख रुपए है। आरोपियों ने लूटे गए जेवरात शहर के दो सर्राफा व्यापारियों को बेच दिए थे। पुलिस ने इन व्यापारियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि घटना 18 जून की रात की है। अखिलेश श्रीवास्तव अपने दो साथियों के साथ जबलपुर से लौट रहे थे। रात करीब 2 बजे NH 30 पर छपरा टाटा कमर्शियल के सामने अखिलेश बाथरूम के लिए गाड़ी से उतरे। तभी अज्ञात लोगों ने चाकू दिखाकर लूट की।

लुटेरों ने अखिलेश से सोने की चेन, दो अंगूठी और 2.5 लाख रुपए लूटे। उनके साथी ओमप्रकाश शुक्ला से 15 हजार रुपए और रामसुजान वंशकार से 7 हजार रुपए व एक मोबाइल छीन लिया।

पुलिस ने रुआ पारधी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि लूटा हुआ माल संजय उर्फ संजू सोनी और अंकित उर्फ अखिलेश सोनी नाम के सर्राफा व्यापारियों को बेचा था। दोनों व्यापारियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

लूट का माल बरामद

आरोपी से गला हुआ सोना 19.600 ग्राम, 1 सोने की चेन 19.280 ग्राम, 1 नंग सोने की अगूठी 2.650 ग्राम, एक जोड़ी सोने की बाली 2.00 ग्राम, एक सोने की खुटिया 0.180 ग्राम एवं नगदी 2000 रूपये जब्त किया गया है। इस तरह पुलिस ने 43.710 ग्राम सोना कीमती करीब 4,50,000 रूपए है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here