Home मध्यप्रदेश Madhya Pradesh Industrial Development Corporation office will open in Ahmedabad | अहमदाबाद...

Madhya Pradesh Industrial Development Corporation office will open in Ahmedabad | अहमदाबाद में खुलेगा मप्र औद्योगिक विकास निगम का ऑफिस: सूरत में सीएम बोले- बिना गुजरात की भूमिका के भारत का पूर्ण उत्थान संभव नहीं – Bhopal News

60
0

[ad_1]

मप्र सरकार औद्योगिक और रोजगार के क्षेत्र में लगातार प्रयास कर रही है। सीएम डॉ मोहन यादव ने आज गुजरात के सूरज में उद्योगपतियों के साथ इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट को संबोधित किया।

Google search engine

.

सीएम ने अपने संबोधन में कहा- मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम का कार्यालय अब अहमदाबाद में भी खोला जाएगा। इससे गुजरात के उद्यमियों को हमारे राज्य में निवेश करने में और अधिक सुविधा होगी।सीएम ने कहा- गुजरात और मध्यप्रदेश के बीच औद्योगिक विकास निगम का नया कार्यालय औद्योगिक सेतु केवल व्यापारिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक होगा।

बिना गुजरात की भूमिका के भारत का पूर्ण उत्थान संभव नहीं

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा- गुजरात की धरती पर आकर मैं आत्मविभोर हूं। यह केवल 300 वर्षों का इतिहास नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी हुई सनातन परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का गौरवशाली प्रतीक है। सीएम ने कहा- भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का वध कर धर्म की स्थापना की और द्वारका बसाकर एक आदर्श राज्य का निर्माण किया। वास्तव में, बिना गुजरात की भूमिका के भारत का पूर्ण उत्थान संभव नहीं।

कठिन परिस्थितियों में भी गुजरात के लोग साधारण जीवन जीते हैं सीएम ने कहा- गुजरात ने न केवल अध्यात्म का, बल्कि उद्योग, व्यापार और सादगीपूर्ण जीवनशैली का भी मार्ग प्रशस्त किया है। यहां के लोग कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी साधारण और ईमानदारी से जीवन जीते हैं। यही गुजरात की विशेषता है, जो हमारी सनातन संस्कृति की सच्ची पहचान है।

महात्मा गांधी हों या सरदार वल्लभभाई पटेल इन महान व्यक्तित्वों ने भारत को दिशा दी। गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका से लौटकर भारत को स्वतंत्रता दिलाई, वहीं पटेल जी ने 600 से अधिक रियासतों को एकत्र कर भारत को अखंड राष्ट्र बनाया।

आज हम गर्व से कह सकते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में एक महाशक्ति के रूप में उभर रही है। साल 1947 में जहां हम 15वें स्थान पर थे, आज हम विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गए हैं।इसका श्रेय निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता को जाता है।

गुजरात ने व्यापार के मामले में देश में उदाहरण पेश किया सीएम ने कहा- गुजरात में व्यापार करने की सरलता, व्यवस्था की पारदर्शिता और नवाचार के प्रति जागरूकता ने पूरे देश के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। आज यदि कोई भारत के औद्योगिक विकास को देखना चाहता है, तो उसे गुजरात अवश्य आना चाहिए।

मध्यप्रदेश सरकार भी उसी मार्ग पर चल रही है। हमने ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को प्राथमिकता दी है। एमएसएमई, बड़े उद्योग, कृषि, पर्यटन, कपड़ा उद्योग, स्वास्थ्य, और हर क्षेत्र में विकास की योजनाएं लागू की हैं।

भोपाल की सड़कों पर दिन में नागरिक रात में टाइगर की उपस्थिति मिलती है

सीएम ने कहा- हमारी कृषि विकास दर 39% है। यह दर्शाता है कि हम आत्मनिर्भर भारत की ओर तेजी से अग्रसर हैं। पर्यटन की दृष्टि से भी हमारा राज्य अनूठा है। यहां की जैव विविधता, धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक विरासत को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। चीता परियोजना हो या बाघ संरक्षण, मध्यप्रदेश आज वन्य जीवन के क्षेत्र में भी अग्रणी है। भोपाल की सड़कों पर जहां दिन में नागरिक चलते हैं, रात में टाइगर की उपस्थिति तक दर्ज की गई है, यह हमारी जैविक समृद्धि का प्रतीक है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here