Home मध्यप्रदेश Monthly cleanliness drive at Ranjit Hanuman Mandir | रणजीत हनुमान मंदिर में...

Monthly cleanliness drive at Ranjit Hanuman Mandir | रणजीत हनुमान मंदिर में मासिक स्वच्छता अभियान: मंदिर की सफाई में जुटे 200 से ज्यादा भक्त, महिलाओं ने भी हाथ बंटाया – Indore News

62
0

[ad_1]

इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में रविवार को मासिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्त मंडल के सदस्य शामिल हुए। जिन्होंने मंदिर की सफाई व्यवस्था संभाली। हाथों में झाड़ू, कपड़ा आदि लेकर भक्तों ने पूरे मंदिर की सफाई की। महिला भक्तों ने भी

Google search engine

.

भक्त मंडल में 200 से ज्यादा सदस्य

मंदिर के मुख्य पुजारी पं.दीपेश व्यास ने बताया कि रविवार को मासिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह परंपरा काफी पुरानी है। इसमें हर महीने मंदिर की सफाई की जाती है। रणजीत हनुमान मंदिर भक्त मंडल के सदस्य इसमें सहयोग करते हैं। रविवार को भी 200 से ज्यादा भक्त मंडल के सदस्य सफाई व्यवस्था में लगे।

मंदिर में सफाई करते भक्त मंडल के सदस्य।

मंदिर में सफाई करते भक्त मंडल के सदस्य।

120 महिलाओं ने की सफाई

मंदिर की सफाई व्यवस्था में महिला भक्त मंडल के सदस्य भी शामिल हुए। 120 से ज्यादा महिलाओं ने मंदिर में सफाई की। मंदिर परिसर में बने सभी मंदिरों की साफ-सफाई की गई। उन्होंने भगवान के बर्तन, प्रतिमाओं के आसपास एवं परिसर की सफाई की।

सफाई अभियान में महिला भक्तों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

सफाई अभियान में महिला भक्तों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

महिलाओं ने किए भजन

पं.दीपेश व्यास ने बताया कि भक्तों ने मंदिर परिसर की सभी दीवारों की सफाई के साथ ही गर्भगृह की सफाई, छतों, लाइट, पंखों की सफाई भी की। सफाई अभियान के बाद महिलाओं द्वारा भजन किए जाएंगे। बाबा रणजीत को भोग अर्पित किया जाएगा। भक्त मंडल के सदस्यों के लिए भोजन की व्यवस्था भी यहां की गई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here