Home मध्यप्रदेश Two accused arrested with stolen Pulsar in Betul | बैतूल में चोरी...

Two accused arrested with stolen Pulsar in Betul | बैतूल में चोरी की पल्सर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार: खेत से चुराई थी बाइक, बेचने की फिराक में थे; पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा – Betul News

51
0

[ad_1]

 गिरफ्तार आरोपियों में राजकुमार उर्फ कंटर और विजय उर्फ डंपर शामिल हैं।

Google search engine

बैतूल कोतवाली पुलिस ने चोरी की पल्सर बाइक के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 82 हजार रुपए की चोरी गई पल्सर बरामद की है।

.

घटना 12 जून की है। भीमनगर बडोरा निवासी गौरव नागले ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी पल्सर बाइक(MP 48 ZE 3385) जाखली गांव में सुनिल कुमरे के खेत से चोरी हो गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में रावनवाड़ी निवासी राजकुमार उर्फ कंटर और विजय उर्फ डंपर शामिल हैं। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है।

घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की। मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक बिना नंबर की पल्सर बाइक बेचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने बाइक चोरी करना स्वीकार किया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक रविकांत डेहरिया, उप निरीक्षक बसंत अहके, एएसआई जगदीश रैकवार, आरक्षक दिनेश धुर्वे और सैनिक ईश्वर सिंह की टीम शामिल थी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here