Home मध्यप्रदेश One died due to lightning in Chhatarpur | छतरपुर में आकाशीय बिजली...

One died due to lightning in Chhatarpur | छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत: तीन घायल; बारिश से बचने के लिए खेत की टपरिया में बैठे थे 4 किसान – Chhatarpur (MP) News

60
0

[ad_1]

चंदनगर अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर, ग्रामीणों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।

Google search engine

छतरपुर के शिवराजपुरा गांव में बारिश से बचने के लिए खेत की टपरिया में बैठे चार किसान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में एक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे राजनगर तहसील में हुई।

.

बुआई कर रहे रत्ती कुशवाहा(52), राममिलन यादव(55), करण कुशवाहा(25) और गेंदा कुशवाहा(35) बारिश से बचने के लिए टपरिया में बैठे थे। अचानक टपरिया पर बिजली गिरी। इस हादसे में गेंदा के कपड़े जल गए।

मृतक राममिलन का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह किया जाएगा।

मृतक राममिलन का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह किया जाएगा।

डॉक्टर ने एक को मृत घोषित किया घायल गेंदा ने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों ने सभी घायलों को पहले चंदनगर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर नहीं मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉ. आनंद त्रिपाठी और डॉ. आशुतोष ने घायलों की जांच की। राममिलन यादव को मृत घोषित कर दिया गया।

घायलों की स्थिति स्थिर अन्य तीन घायलों का इलाज जारी है। मृतक राममिलन का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह किया जाएगा। डॉ. आशुतोष ने बताया कि राममिलन मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। अन्य तीन घायलों की स्थिति स्थिर है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here