Home मध्यप्रदेश BJP celebrated Constitution Murder Day in Mandla | मंडला में भाजपा ने...

BJP celebrated Constitution Murder Day in Mandla | मंडला में भाजपा ने मनाया संविधान हत्या दिवस: मीसाबंदियों का सम्मान किया; मंत्री बोलीं- कांग्रेस ने संविधान को स्वार्थ के लिए बदला – Mandla News

68
0

[ad_1]

कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी बालकिशन खंडेलवाल की पुस्तक ‘आपातकाल 1975: सलाखों में काले दिन’ का विमोचन किया गया।

Google search engine

मंडला में भारतीय जनता पार्टी ने 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर संविधान हत्या दिवस मनाया। भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता और मीसाबंदी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

.

जबलपुर मध्य विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए आपातकाल लगाया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने प्रेस की स्वतंत्रता छीनी। न्यायपालिका को बाध्य किया और लाखों लोगों को बिना कारण जेल में डाला।

आपातकाल में नागरिक स्वतंत्रता पर हमला हुआ था

विंध्य शिक्षा समिति कॉलेज में आपातकाल पर परिचर्चा हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि आपातकाल में नागरिक स्वतंत्रता का हनन हुआ। डॉ. पांडे ने छात्रों को आपातकाल के दुष्परिणामों की जानकारी दी।

भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे।

भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे।

मंत्री ने जेल से लिखी चिट्ठियों के बारे में बताया

मीसाबंदी सम्मान समारोह में केबिनेट मंत्री संपतिया उइके की मौजूदगी में स्व. कस्तूर चंद जैन की पत्नी शीला देवी जैन ने जेल से लिखी चिट्ठियां साझा कीं। लोकतंत्र सेनानी बालकिशन खंडेलवाल की पुस्तक ‘आपातकाल 1975: सलाखों में काले दिन’ का विमोचन किया गया।

संपतिया उईके ने लोकतंत्र सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनके संघर्ष और बलिदान के कारण देश में पुनः लोकतंत्र स्थापित हुआ। उन्होंने कांग्रेस पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया और कहा कि मोदी सरकार संविधान के हर अनुच्छेद को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा, “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान को कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए तोड़ा-मोड़ा, जबकि मोदी सरकार इसे आधार बनाकर हर वर्ग के कल्याण की गारंटी दे रही है।”

जिलाध्यक्ष ने मीसाबंदियों को बताया अनमोल धरोहर

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा, “मीसाबंदी भाजपा की अनमोल धरोहर हैं। उनके त्याग और तपस्या के कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उनका और उनके परिजनों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व है।”

वक्ताओं ने लोगों को संबोधित किया।

वक्ताओं ने लोगों को संबोधित किया।

सरदार पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टिटयूशन में भी आपातकाल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सरदार पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टिटयूशन में भी आपातकाल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here