Home मध्यप्रदेश Illegal liquor was spilled on the road in Bhopal | भोपाल में...

Illegal liquor was spilled on the road in Bhopal | भोपाल में सड़क पर बहा दी अवैध शराब: आबकारी विभाग की कार्रवाई; पड़रिया गांव में महिला बना रही थी शराब – Bhopal News

68
0

[ad_1]

शांतिनगर, पड़रिया समेत कई जगहों पर आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई की।

Google search engine

भोपाल में अवैध शराब बनाने और बेचने पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। मंगलवार को शांतिनगर, पड़रिया और हरिपुरा क्षेत्र में दबिश देकर कुप्पों में भरी शराब जब्त की। इसके बाद टीम ने शराब जब्त करके जमीन पर बहा दी। करीब 32 कुप्पों में भरी शराब जमीन पर बहाक

.

आबकारी कंट्रोलर आरजी भदौरिया ने बताया कि भोपाल से करीब 12 किलोमीटर दूर शांति नगर में लखन बंजारा के घर दबिश देकर लगभग 15 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। पड़रिया गांव में एक महिला के घर से 2 प्लास्टिक कुप्पी में करीब 25 लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। वहीं, 32 कुप्पों में भरी 500kg महुआ लाहन व शराब निर्माण सामग्री को बरामद कर कब्जे में लिया गया।

जब्त शराब को बहाते हुए अमला।

जब्त शराब को बहाते हुए अमला।

टीम को देख महिला फरार हो गई कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची महिला भाग निकली। उसके यहां से करीब सवा लाख रुपए कीमत की शराब एवं अन्य सामान जब्त किए गए हैं। मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क एवं 34(1) च के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई के दौरान वृत्त प्रभारी डॉ. सीमा कशीसिया समेत अमला मौजूद था।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here