Home मध्यप्रदेश Singrauli is at 5th place in CM Helpline Ranking | सीएम हेल्पलाइन...

Singrauli is at 5th place in CM Helpline Ranking | सीएम हेल्पलाइन रैंकिंग में सिंगरौली 5वें स्थान पर: सामाजिक न्याय और परिवहन विभाग को शिकायत निपटाने में 100 में से 100 अंक मिले – Singrauli News

60
0

[ad_1]

कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने इस उपलब्धि पर सभी आधिकारियों को बधाई दी है।

Google search engine

मध्य प्रदेश की सीएम हेल्पलाइन की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में सिंगरौली जिले ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले ने 83.83 अंकों के साथ अपने ग्रुप में पांचवां स्थान हासिल किया है।

.

जिले के विभिन्न विभागों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया है। राजस्व विभाग ने 84.89 अंकों के साथ जिलेवार विभागीय रैंकिंग में अपने ग्रुप में पहला स्थान प्राप्त किया। पुलिस विभाग 94.01 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहा।

रैंकिंग में परिवहन विभाग को 100 में से 100 अंक मिले

कई विभागों ने शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। सामाजिक न्याय विभाग और परिवहन विभाग ने 100-100 अंक प्राप्त किए। वन विभाग ने 91.79 अंक हासिल कर प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। जल संसाधन विभाग ने 99.38 अंक और कृषि विभाग ने 93.79 अंक प्राप्त कर अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया।

कलेक्टर ने अफसरों को दी बधाई

कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में सभी विभागों ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक समाधान किया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि विभाग इसी तरह जनता की शिकायतों का निराकरण करते रहेंगे और प्रदेश स्तर पर अच्छा स्थान बनाए रखेंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here