Home मध्यप्रदेश CM made the announcement in Indore | इंदौर में सीएम ने की...

CM made the announcement in Indore | इंदौर में सीएम ने की घोषणा: बोले- 2028 तक राशि बढ़ाकर 3000 रुपए करेंगे; अगस्त में रक्षाबंधन पर भी 250 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे; 1.27 करोड़ को लाभ – Bhopal News

58
0

[ad_1]

रक्षाबंधन पर नेग, दिवाली से ‘लाड़ली पूजन’ : अक्टूबर से हर माह 1500 रुपए मिलेंगे

Google search engine

.

मप्र सरकार दीपावली से लाड़ली बहना योजना की मासिक राशि 250 रुपए बढ़ाकर 1250 रुपए से 1500 रुपए करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर में मीडिया से बातचीत में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में यह वादा किया था कि 5 वर्षों में लाड़ली बहनों को 3000 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे, जिसे सरकार डंके की चोट पर पूरा करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2028 तक यह राशि 3000 रुपए तक पहुंचा दी जाएगी। इस क्रम में पहली बढ़ोतरी दीपावली से होगी, जब हर बहन के खाते में 1500 रुपए प्रतिमाह पहुंचेंगे।इससे पहले सरकार ने रक्षाबंधन पर भी 1250 रुपए की नियमित राशि के अतिरिक्त 250 रुपए ‘नेग’ के रूप में देने की घोषणा की है। रक्षाबंधन 9 अगस्त को और दीपावली 18 अक्टूबर को है। वर्ष 2024 में भी सरकार ने रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को 250 रुपए नेग दिया था।

सरकार पर कितना भार आएगा? हर महीने 310 करोड़ रुपए तक का खर्च आएगा अभी योजना में 1250 रुपए प्रति बहन की दर से सरकार हर माह 1551.44 करोड़ रुपए का खर्च करती है। दिवाली से 1500 रुपए देने पर यह खर्च बढ़कर 1861.74 करोड़ रुपए प्रतिमाह हो जाएगा। यानी 250 रुपए की बढ़ोतरी से हर महीने 310.30 करोड़ रुपए का भार।

3 हजार रु. प्रति माह कैसे बढ़ेंगे ?

हर साल त्योहार पर बढ़ सकते हैं 500-500 रुपए इस साल के अंत तक योजना की राशि 1500 रुपए होगी। अंतिम लक्ष्य 3000 रु. है। ऐसे में सरकार को 2028 तक हर वर्ष 500-500 रु. की बढ़ोतरी करनी होगी। इस पर विचार किया जा रहा है कि यह बढ़ोतरी हर साल दीपावली या रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर की जाए।

पहले कब बढ़ी राशि?

  • 10 जून 2023 : योजना शुरू हुई। तब 1.32 करोड़ लाभार्थियों को 1000 रुपए प्रतिमाह।
  • अक्टूबर 2023 : विस चुनाव से पहले राशि बढ़ाकर 1250 रुपए की। तब लाभार्थी 1.32 करोड़।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here