Home मध्यप्रदेश 63.2 mm rain recorded in Mandla | मंडला में देर रात दो...

63.2 mm rain recorded in Mandla | मंडला में देर रात दो घंटे तक तेज बारिश: अगले पांच दिनों तक 2-4 डिग्री तापमान में गिरावट की संभावना – Mandla News

55
0

[ad_1]

तेज बारिश ने मौसम में घोली ठंडक।

Google search engine

मंडला में गुरुवार की शाम 7:30 बजे से मानसूनी बारिश शुरू हुई। यह बारिश लगातार दो घंटे तक जारी रही। इससे मौसम में ठंडक आ गई। इस सीजन में यह पहली अच्छी मानसूनी बारिश थी।

.

गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस सीजन में गुरुवार सुबह तक कुल 63.2 मिमी बारिश हो चुकी है।

तेज बारिश के बीच छाता लेकर निकला युवक।

तेज बारिश के बीच छाता लेकर निकला युवक।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में चार साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं। पूर्वोत्तर झारखंड के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम विभाग ने मंडला सहित कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

विभाग ने 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। आगामी 5 दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट की संभावना है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here