Home मध्यप्रदेश 75 percent cotton sowing completed in Khargone | खरगोन में 75 प्रतिशत...

75 percent cotton sowing completed in Khargone | खरगोन में 75 प्रतिशत कपास की बुवाई पूरी: मानसून की सक्रियता से आई तेजी; बारिश से किसानों ने सिंचाई रोकी, 2 लाख हेक्टेयर का लक्ष्य – Khargone News

51
0

[ad_1]

खरगोन जिले में मानसून की सक्रियता से कपास की बुवाई में तेजी आई है। जिले में अब तक करीब 75 प्रतिशत कपास की बुवाई पूरी हो चुकी है। कृषि विभाग ने इस साल 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में कपास की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Google search engine

.

मई माह में लगातार बारिश और तापमान में गिरावट के कारण गर्मी के कपास की बुवाई काफी बुआई कर दी गई। फसल अब 8 इंच की हो चुकी है। किसान इसमें निंदाई कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों से मानसून की हल्की बारिश के कारण बाकी बुवाई की गति बढ़ी है।

नर्मदा पट्टी में मई से ही शुरू हुई बुवाई

नर्मदा पट्टी और नहर की सिंचाई वाले क्षेत्रों में मई से ही बुवाई शुरू हो गई थी। किसान मोहन यादव के अनुसार, हल्की बारिश गर्मी के कपास के लिए पर्याप्त है। मानसून आने से सिंचाई के साधन हटाने शुरू कर दिए हैं।

36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 5 दिन पहले 40 डिग्री से तापमान में लगातार गिरावट आई है। 36 डिग्री से अधिक तापमान में कपास का अंकुरण प्रभावित होने के कारण एक सप्ताह तक बुवाई रोकनी पड़ी थी। वर्तमान तापमान बुवाई के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here