Home मध्यप्रदेश Monsoon knocked in Shivpuri | मानसून ने दी शिवपुरी में दस्तक: सुबह...

Monsoon knocked in Shivpuri | मानसून ने दी शिवपुरी में दस्तक: सुबह से हल्की बारिश जारी; 22 जून तक यलो अलर्ट, नरवर में 5 दिन में 157मिमी बारिश का अनुमान – Shivpuri News

64
0

[ad_1]

लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को मानसून ने शिवपुरी जिले में दस्तक दे दी। सुबह से जारी हल्की बारिश ने भीषण गर्मी से त्रस्त लोगों को राहत दी है।

Google search engine

.

बुधवार को शिवपुरी का तापमान मध्यप्रदेश में सर्वाधिक 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। गुरुवार को मौसम में बदलाव आया और सुबह से ठंडी हवाओं के साथ रिमझिम बारिश ने गर्मी का असर कम कर दिया। बुधवार और गुरुवार की सुबह के तापमान में उल्लेखनीय अंतर दर्ज किया गया।

22 जून तक बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 22 जून तक शिवपुरी जिले में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, हालांकि भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है।पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों में जिले के नरवर क्षेत्र में सर्वाधिक 157 मिमी, करैरा में 8.2 मिमी और शिवपुरी में लगभग 1 मिमी बारिश दर्ज की जा सकती है।

मानसून के आगमन से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए यह खुशखबरी है। प्रशासन ने संभावित आपदा से निपटने के लिए जरूरी तैयारियों के निर्देश जारी कर दिए हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here