Home मध्यप्रदेश 27.6 mm rain recorded in Rewa | रीवा में आधे घंटे बारिश,...

27.6 mm rain recorded in Rewa | रीवा में आधे घंटे बारिश, गर्मी और उमस हुई कम: पिछले दिनों से गर्मी से लोग हो रहे थे परेशान; बुजुर्गों, बच्चों को होती थी परेशानी – Rewa News

53
0

[ad_1]

मध्यप्रदेश में मानसून आ गया है। इसने अभी पूरे प्रदेश को कवर नहीं किया है। फिर भी मानसून की प्री-एक्टिविटी देखने को मिली। सोमवार को जमकर बारिश हुई। दोपहर 3 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया और 3 बजकर 40 मिनट से बारिश शुरू हो गई।

Google search engine

.

10 मिनट बाद तेज बारिश होने लगी। जहां लगभग आधे घंटे तक झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। वहीं दूसरी तरफ तेज गर्मी और उमस से भी लोगों को राहत मिली है।

जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से काफी तेज गर्मी और धूप से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। तेज गर्मी ने न केवल बढ़े और बुजुर्गों बल्कि स्कूल जाने वाले बच्चों की चिंता भी बढ़ा दी थी। दोपहर का तापमान हर दिन 40 डिग्री पार था। ऐसे में हर कोई बारिश के बाद ही राहत की उम्मीद कर रहा था।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.8 जबकि अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वातावरण में आद्रता 73 प्रतिशत तक रही। हवा की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं आज जिले भर में 27.6 मिलीमीटर बारिश हुई है।

वहीं मौसम विभाग की माने तो जिले में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। जिले में कहीं-कहीं वज्रपात, झंझावात और झोंकेदार हवाएं (50-60Km/घंटे) की रफ्तार से चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक कमी होने की संभावना है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here