Home मध्यप्रदेश accident victim on bathard’s day | सड़क दुर्घटना में घायल आशीष की...

accident victim on bathard’s day | सड़क दुर्घटना में घायल आशीष की मौत: बथर्ड के दिन हुआ था हादसा, 14 दिन चला इलाज, पुलिस जांच में जुटी – Indore News

59
0

[ad_1]

एमवाय अस्पताल में 14 दिन से भर्ती फूड कर्मचारी 25 वर्षीय आशीष धाकड़ की इलाज के दौरान रविवार शाम मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। अब उस बाइक की तलाश की जा रही है, जिसने आशीष को टक्कर मारी थी।

Google search engine

.

आशीष के भाई रोहित ने बताया कि 2 जून को आशीष का जन्मदिन था। वह काम से वापस आने के बाद दोस्तों के साथ पार्टी करने राउ इलाके में गया था। वहीं एक अन्य बाइक ने उसे टक्कर मार दी। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। उसे दोस्तों ने एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने बताया कि हादसे में दूसरे बाइक वाले को भी चोट आई थीं। उसका निजी अस्पताल में उपचार हुआ है। मामले में जांच की जा रही है।

दोस्त बताते हैं कि आशीष मूल रूप से राजगढ़ जिले का रहने वाला था। उसके पिता किसानी करते हैं। परिवार में एक भाई और है। आशीष इंदौर में जॉब करता था।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here