Home मध्यप्रदेश There was a fight and firing between two parties in Morena |...

There was a fight and firing between two parties in Morena | मुरैना में दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग: पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद; 6 लोग घायल, एक ग्वालियर रेफर – Morena News

53
0

[ad_1]

मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के खुर्द गांव में रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट और फिर फायरिंग में बदल गई। घटना में दोनों ओर से कुल 6 लोग घायल हुए हैं।

Google search engine

.

गोली लगने से घायल युवक करन कुशवाहा की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। बाकी घायलों को मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खाद लेकर जा रहे थे, रास्ते में हुआ आमना-सामना करन कुशवाह और कृष्णा कुशवाहा रविवार शाम गांव में खाद लेकर जा रहे थे। रास्ते में उनका आमना-सामना सोनू कुशवाह, बंटी कुशवाह और भारत कुशवाह से हो गया। पहले दोनों पक्षों के बीच कुछ देर कहासुनी हुई, जो जल्दी ही हिंसक झड़प में बदल गई।

करन को ग्वालियर रेफर किया गया, बाकी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा।

करन को ग्वालियर रेफर किया गया, बाकी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा।

लाठी-डंडों से हमला, फिर चली गोली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए। इसी दौरान फायरिंग भी हुई। गोली लगने से करन कुशवाह गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं कृष्णा कुशवाहा भी चोटिल हुआ। बीच-बचाव करने पहुंची महिला कमलेश कुशवाहा से भी मारपीट की गई।

दूसरे पक्ष के तीन लोग भी घायल विवाद में दूसरे पक्ष के सोनू, बंटी और भारत कुशवाहा भी घायल हुए हैं। घटना की खबर मिलते ही दिमनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने पांच घायलों को मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती किया, जबकि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल करन कुशवाह को ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here