Home मध्यप्रदेश 14 year old girl died due to lightning | आकाशीय बिजली गिरने...

14 year old girl died due to lightning | आकाशीय बिजली गिरने से 14 साल की बच्ची की मौत: सिलवानी में घर के आंगन में झूला झूलते समय हादसा, 10 साल का भाई झुलसा – Raisen News

58
0

[ad_1]

सिलवानी के ग्राम चौक मंगवा में रविवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय देवश्री कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। उसका 10 वर्षीय भाई बृजेंद्र कुशवाहा झुलस गया।

Google search engine

.

घटना उस वक्त हुई जब देवश्री अपने छोटे भाई बृजेंद्र के साथ घर के आंगन में झूला झूल रही थी। तभी अचानक तेज गरज और चमक के साथ बिजली गिरी, दोनों बच्चे इसकी चपेट में आ गए।

कपड़े जल गए, शरीर पर निशान परिजन दौड़े तो देवश्री बेहोश मिली, बृजेंद्र झुलस चुका था। दोनों को तुरंत निजी वाहन से सिलवानी सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने देवश्री को मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों के अनुसार, देवश्री के शरीर पर बिजली गिरने के स्पष्ट निशान थे और उसके कपड़े पूरी तरह जल चुके थे। बृजेंद्र की हालत गंभीर है, उसे रायसेन रेफर किया गया है।

इकलौती बेटी थी, परिवार में मातम देवश्री अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। उसके दो भाई हैं। इस घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं। गांव में शोक का माहौल है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here