Home मध्यप्रदेश Sarvadharma prayer for good rain in Tikamgarh | टीकमगढ़ में अच्छी बारिश...

Sarvadharma prayer for good rain in Tikamgarh | टीकमगढ़ में अच्छी बारिश के लिए सर्वधर्म प्रार्थना: नजर बाग मंदिर में विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना भी की – Tikamgarh News

62
0

[ad_1]

टीकमगढ़ के नजर बाग मंदिर में प्रकृति सेवा संस्थान ने रविवार शाम 6 बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोगों ने जिले में अच्छी वर्षा और सुख समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना की।

Google search engine

.

कार्यक्रम में महेंद्र द्विवेदी ने कहा कि टीकमगढ़ जिला कृषि प्रधान है। जिले की पूरी अर्थव्यवस्था अच्छी बारिश पर निर्भर है। इस बार जिले में अच्छी बारिश हो, इसके लिए सभी ने मिलकर भगवान से प्रार्थना की है। कार्यक्रम में पंडित राम गोपाल शर्मा ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। संस्थान के संयोजक महेंद्र द्विवेदी ने स्वागत भाषण दिया।

गायत्री परिवार की वरिष्ठ मार्गदर्शक महेश बादल ने कहा कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना कभी निष्फल नहीं होती। वीरेंद्र चंसौरिया ने विश्व कल्याण की कामना की। मीनू गुप्ता, राजीव नामदेव, मुनीलाल यादव समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में सुरेश दौदेरिया, राजेंद्र सिंह परमार, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, संजय शर्मा, जगदीश कुशवाहा, इरफान अहमद, समीर खान और मुबारक खान सहित अनेक साहित्यकार, कवि, समाजसेवी और पत्रकार उपस्थित थे। सभा का संचालन वीरेंद्र कुमार चंसौरिया ने किया और आभार समिति के अध्यक्ष महेंद्र द्विवेदी ने व्यक्त किया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here