Home मध्यप्रदेश The picture of Chandpur village of Dindori changed due to Amrit Sarovar...

The picture of Chandpur village of Dindori changed due to Amrit Sarovar | अमृत सरोवर से बदली डिंडौरी के चांदपुर गांव की तस्वीर: 22 महिलाएं मछली पालन से कमा रही आमदनी, पानी की समस्या भी दूर – Dindori News

58
0

[ad_1]

डिंडौरी के अमरपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के चांदपुर गांव में अमृत सरोवर ने स्थानीय समुदाय का जीवन बदल दिया है। वर्ष 2023 में मनरेगा योजना के तहत निर्मित इस सरोवर ने गांव की दो महिला स्व-सहायता समूहों को नया रोजगार दिया है।

Google search engine

.

डेढ़ हजार की आबादी वाले इस गांव में पहले पानी की गंभीर समस्या थी। वर्ष 2020-21 में 78 लाख रुपए की लागत से अमृत सरोवर का निर्माण शुरू हुआ। 180 मीटर लंबा, 300 मीटर चौड़ा और 300 मीटर गहरा यह सरोवर 12,500 घन मीटर पानी की क्षमता रखता है।

सरपंच अमृत सिंह परस्ते की पहल पर मां लक्ष्मी और सरस्वती समूह की 22 महिलाओं को मछली पालन के लिए सरोवर 5 साल की लीज पर मिला। मछली विभाग से बीज प्राप्त कर महिलाओं ने व्यवसाय शुरू किया।

सरस्वती समूह की अध्यक्ष राम कली के अनुसार, 2024 में शुरुआती चुनौतियों के बाद 2025 में उन्होंने 217 किलो मछली का उत्पादन किया। 200 रुपए प्रति किलो की दर से गांव में ही रोहू और कतला मछली की बिक्री से 43,400 रुपए की आय हुई।

हाल ही में जिला पंचायत सीईओ अनिल राठौर के निरीक्षण के दौरान महिलाओं ने जाल की कमी और सरोवर तक पहुंचने के लिए ढाई किलोमीटर सड़क की मांग रखी। महिलाओं ने बताया कि वे एक से पांच किलो वजन की मछलियां पकड़ रही हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here