Home मध्यप्रदेश Teen dies due to lightning in Bhopal | भोपाल में बिजली गिरने...

Teen dies due to lightning in Bhopal | भोपाल में बिजली गिरने से किशोर की मौत: मक्का लगाकर खेत से घर लौट रहा था; तीन दोस्त चल रहे थे आगे – Bhopal News

68
0

[ad_1]

मृतक विशाल चौहान केकड़िया गांव का रहने वाला था। वह छठवीं कक्षा का छात्र था।

Google search engine

भोपाल के रातीबढ़ इलाके के केकड़िया गांव में एक 12 साल के मासूम पर बिजली गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह खेत में मक्का लगाकर घर की तरफ जा रहा था। तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। मामले में रातीबढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

.

पुलिस के मुताबिक, विशाल चौहान केकड़िया गांव का रहने वाला था। वह छठवीं कक्षा का छात्र था। घर के करीब खेत में रविवार दोपहर मक्का बोने गया था। उसके साथ तीन अन्य दोस्त भी थे। शाम करीब 4:30 बजे काम करने के बाद वह दोस्तों के साथ घर के लिए लौट रहा था।

तभी दोस्त उससे कुछ आगे निकल गए। बच्चा पीछे अकेला चल रहा था। इसी बीच तेज गरज के साथ बिजली खेत में मौजूद विशाल पर गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई, हालांकि तत्काल दोस्त परिजनों को साथ लेकर विशाल के पास पहुंचे, उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here