Home मध्यप्रदेश Part of the under-construction overbridge collapsed in Shivpuri | शिवपुरी में निर्माणाधीन...

Part of the under-construction overbridge collapsed in Shivpuri | शिवपुरी में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा: साइट इंजीनियर ने स्वीकारी गलती; बोले- कैपेसिटी से ज्यादा वाइब्रेटिंग के चलते हुआ हादसा – Shivpuri News

56
0

[ad_1]

80 करोड़ की लागत से बन रहा है ब्रिज ।

Google search engine

शिवपुरी में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पोहरी हाईवे स्थित न्यू बस स्टैंड रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में करीब 6 मजदूर घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.

ये हादसा रात करीब 12:10 बजे हुआ, जब मजदूर ओवरब्रिज पर वाइब्रेटिंग व कंक्रीट भरने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ब्रिज का निर्माणाधीन हिस्सा नीचे गिर पड़ा और काम कर रहे मजदूर उसके साथ नीचे आ गिरे। गनीमत रही कि उस समय कोई मजदूर पुल के निचले हिस्से में मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

कैपेसिटी से ज्यादा वाइब्रेटिंग के चलते हुई घटना साइट इंजीनियर प्रवीण पांडे ने हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए बताया कि कैपेसिटी से ज्यादा वाइब्रेटिंग कर दी गई थी, जिससे ब्रिज का हिस्सा असंतुलित होकर गिर गया। उन्होंने इस तकनीकी चूक को स्वीकार किया।

‘हादसे की तकनीकी जांच होगी’ कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित निर्माण एजेंसी को सूचना दी गई है और हादसे की तकनीकी जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया ये ओवरब्रिज लगभग 80 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा है और इस हादसे ने निर्माण एजेंसी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अमला रात में ही मौके पर पहुंचा और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here