Home मध्यप्रदेश Mother shot and killed her son in Dhar | धार में मां...

Mother shot and killed her son in Dhar | धार में मां ने बेटे की गोलीमार हत्या की: मायके में रह रही मां को मनाकर घर ले जाने आया था बेटा – kukshi News

43
0

[ad_1]

घटना बाग थाना क्षेत्र के ग्राम टकारी की है।

धार जिले के बाग थाना क्षेत्र के ग्राम टकारी में एक मां ने शनिवार दोपहर अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम इकेश चौंगड़ (18) है।

.

जानकारी के अनुसार, ईडीबाई पिछले तीन-चार साल से अपने पति करण सिंह चौगड़ से अलग अपने मायके टकारी में रह रही थी। बेटा इकेश चोंगड अपने रिश्तेदारों के साथ भोरकुंडिया थाना राणापुर से मां से मिलने आज टकारी आया था।

मां को घर ले जाने आया था बेटा

बताया गया कि इकेश अपनी मां को मनाकर घर ले जाना चाहता था। लेकिन उसने अपने ही गांव के दीवानसिंह को खेत पर मां के साथ देख लिया। जिससे इकेश नाराज हो गया और दीवान सिंह पूछने लगा कि तुम यहां क्या कर रहे हो? इसे लेकर इकेश की अपनी मां से भी बहस हो गई।

इसके बाद ईडीबाई ने दीवानसिंह से देसी कट्टा लेकर बेटे पर गोली चला दी। गोली के छर्रे इकेश की कनपटी और सीने में लगे। घटना के बाद इकेश के साथ आए लोग भाग गए और उन्होंने फोन पर उसके पिता करण सिंह को सूचना दी।

हादसे की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

हादसे की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

बाग थाना प्रभारी कैलाश चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस ने आरोपी मां ईडी बाई और कट्टा उपलब्ध कराने वाले दीवान सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here