Home मध्यप्रदेश Relief from heat and humidity in Seoni | सिवनी में गर्मी और...

Relief from heat and humidity in Seoni | सिवनी में गर्मी और उमस से मिली राहत: डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी; किसान ने की बुआई की तैयारी शुरू – Seoni News

66
0

[ad_1]

सिवनी जिले में शनिवार की शाम 5:30 बजे मौसम में अचानक बदलाव आया। दिनभर की तेज गर्मी और उमस के बाद तेज बारिश ने लोगों को राहत दी। बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई।

Google search engine

.

किसान अब खरीफ फसल की बोवनी की तैयारी में जुट गए हैं। कृषक कृष्ण कुमार उइके, रवि डेहरिया, अतुल जैन और अनंत श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने खेत तैयार कर लिए हैं। एक-दो दिन और अच्छी वर्षा होने से बीज बुआई का काम तेज हो जाएगा।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को यह 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में अभी भी बादल छाए हुए हैं, जिससे और बारिश की संभावना है।

सड़क पर बहता बारिश का पानी।

सड़क पर बहता बारिश का पानी।

संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा

जिला अस्पताल के डॉक्टर सूर्या ने मौसम परिवर्तन को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस दौरान संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। समय पर पौष्टिक भोजन करें और पर्याप्त पानी पीएं। पेटदर्द या उल्टी जैसी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here