Home मध्यप्रदेश Administration’s bulldozer ran on weapons in Guna | गुना में 2700 हथियारों...

Administration’s bulldozer ran on weapons in Guna | गुना में 2700 हथियारों पर चला बुलडोजर: 1981 से 2008 तक के हथियार नष्ट किए, गड्ढा खोदकर जमीन में दफनाए शस्त्र – Guna News

61
0

[ad_1]

हथियारों पर पहले बुलडोजर चलाया गया।

Google search engine

गुना जिले के पुलिस लाइन में रविवार को प्रशासन और पुलिस ने 2700 पुराने और अनुपयोगी हथियारों को नष्ट कर दिया। इन हथियारों को पहले बुलडोजर से तोड़ा गया और फिर एक गड्ढे में दबा दिया गया। ये हथियार 1961 से 2008 तक के राजसात हथियार थे, जिनका लंबे समय से उप

.

निरीक्षण के बाद हुई कार्रवाई नवागत पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने जिले के विभिन्न थानों व कार्यालयों का निरीक्षण किया था। इस दौरान पता चला कि पुलिस लाइन में कई पुराने हथियार बिना नष्ट किए रखे हुए हैं। इसके बाद उन्होंने इन कंडम हथियारों के विनष्टीकरण की प्रक्रिया शुरू कराई।

ट्रॉली में हथियार लाए गए थे।

ट्रॉली में हथियार लाए गए थे।

औपचारिकताएं पूरी कर बनाई गई सूची रक्षित निरीक्षक पूजा उपाध्याय और उनकी टीम ने वर्षों से रखे अनुपयोगी हथियारों की सूची तैयार की। इसमें करीब 2700 हथियार शामिल थे। सभी हथियारों की राजसात प्रक्रिया पूरी कर विनष्टिकरण के लिए कलेक्टर को प्रस्ताव भेजा गया।

बुलडोजर से हथियारों को नष्ट किया गया।

बुलडोजर से हथियारों को नष्ट किया गया।

टीम के समक्ष विधिवत नष्ट किए गए हथियार अपर कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में हथियारों को बुलडोजर से नष्ट कर गड्ढे में दबाया गया। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई प्रशासन की सजगता और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए अहम कदम है।

पुलिस लाइन में अब सुरक्षित माहौल

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई न केवल प्रशासनिक सजगता का उदाहरण है, बल्कि इससे पुलिस लाइन परिसर को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और अव्यवस्थित हथियारों से मुक्त बनाने की दिशा में भी अहम पहल मानी जा रही है।

नष्ट करने के बाद हथियारों को जमीन में दफना दिया गया।

नष्ट करने के बाद हथियारों को जमीन में दफना दिया गया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here