Home मध्यप्रदेश Two children died due to drowning in a pond in Panna |...

Two children died due to drowning in a pond in Panna | पन्ना में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत: खेलते-खेलते गिरे और डूब गए, एक 5 तो दूसरा 8 साल का – Panna News

52
0

[ad_1]

पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिस्तर पर रखे दो बच्चों के शव।

Google search engine

पन्ना में दो बच्चों की तलैया में डूबने से मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच पवई क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर में हुआ है।

.

मृतकों बच्चों में 5 साल का गोलू (पिता हीरा वंशकार) और 8 साल का दीपक (पिता छोटू वंशकार) शामिल है। दोनों बच्चे खेलते हुए गांव के पास स्थित तलैया तक पहुंच गए। खेल के दौरान वे तलैया में गिर गए और डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बच्चों को बाहर निकाला गया। इसके बाद तत्काल पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

बीजेपी ने परिवार को दी आर्थिक सहायता

इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पवई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता और समाजसेवी डॉ. अमित खरे अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। दोनों परिवारों को 16,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही भविष्य में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

बीजेपी नेता डॉ. अमित खरे ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी

बीजेपी नेता डॉ. अमित खरे ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here