Home मध्यप्रदेश Anemia patient committed suicide in Khandwa district hospital | पांचवीं मंजिल से...

Anemia patient committed suicide in Khandwa district hospital | पांचवीं मंजिल से एयर डक्ट में कूदकर दी जान: खंडवा में  एनीमिया से पीड़ित 50 वर्षीय मरीज ने अस्पताल में बाथरूम लॉक कर की आत्महत्या – Khandwa News

56
0

[ad_1]

खंडवा जिला अस्पताल में एनीमिया से पीड़ित 50 वर्षीय मरीज ने आत्महत्या कर ली। सोमवार को पांचवीं मंजिल के मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती मोहनलाल मोरे ने बाथरूम के वेंटिलेशन का कांच तोड़कर एयर डक्ट में छलांग लगा दी सूरजकुंड क्षेत्र के रहने वाले और पेशे से हम

Google search engine

.

जानकारी के अनुसार मरीज रविवार से लापता था, जिसका सोमवार की दोपहर में शव मिला है। माना जा रहा है कि रविवार की दोपहर में ही मरीज ने सुसाइड कर लिया था, जिसकी जानकारी सोमवार की दोपहर में मिल सकी।

सुसाइड के बाद मोहनलाल को अस्पताल में लाया गया।

सुसाइड के बाद मोहनलाल को अस्पताल में लाया गया।

CCTV में देखा बाथरूम में जाते दिखा

जानकारी के अनुसार मरीज रविवार दोपहर से लापता था। परिजन और पुलिस उसकी तलाश कर रहे थे, इसी बीच सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो वह बाथरूम की ओर जाते दिखाई दिया, लेकिन वापसी करते नहीं दिखा। बाथरूम को देखा तो वह भीतर से लॉक था। गेट खुलवाया गया तो देखा कि वेंटिलेशन के कांच टूटे पड़े हैं। उसके पीछे पांच मंजिला डक्ट लगा हुआ था। अंदेशा हुआ कि पेशेंट डक्ट में कूद गया हैं।

इसके बाद अस्पताल स्टाफ ने डक्ट के ग्राउंड फ्लोर को चेक किया। इसमें लापता पेशेंट पड़ा हुआ था। डक्ट का वेंटिलेशन तोड़ा और रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला। उसे पोटली में बंद कर इमरजेंसी वार्ड में ले गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना मोघट रोड़ और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, पेशेंट ने सुसाइड किया हैं।

अस्पताल में भर्ती मरीज मोहनलाल बाथरूम की खिड़की से कूदकर सुसाइड कर लिया।

अस्पताल में भर्ती मरीज मोहनलाल बाथरूम की खिड़की से कूदकर सुसाइड कर लिया।

पेशे से हम्माल, चार दिन पहले भर्ती कराया था

अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर बने डक्ट से कूदने वाला पेशेंट शहर के सूरजकुंड क्षेत्र का रहने वाला मोहनलाल पिता शंकरलाल मोरे था। पेशे से वह हम्माल हैं। बेटे सुमित मोरे ने बताया कि उन्हें कमजोरी महसूस हो रही थी। इसी कारण चक्कर आ रहे थे। चार दिन पहले गुरुवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टर ने खून की कमी बताई थी। आज सोमवार को ब्लड चढ़ना था। जिसके लिए दो-तीन साथी भी रक्तदान के लिए पहुंच चुके थे।

मृतक मोहनलाल की जांच करती हुई डॉक्टरों की टीम।

मृतक मोहनलाल की जांच करती हुई डॉक्टरों की टीम।

पाइल्स और एनीमिया से पीड़ित था मृतक

सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि 50 वर्षीय पेशेंट मोहनलाल को एनीमिया के कारण भर्ती कराया था। उसे पाइल्स की शिकायत थी। ब्लीडिंग के कारण शरीर में खून की कमी और कमजोरी थी। स्टाफ ने इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती।

इधर, केस की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सोलंकी ने बताया कि पेशेंट ने सुसाइड किया हैं। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here