Home मध्यप्रदेश Bus-tractor collides; Two people including a person drinking tea injured | बस-ट्रैक्टर...

Bus-tractor collides; Two people including a person drinking tea injured | बस-ट्रैक्टर में टक्कर; चाय पी रहे व्यक्ति समेत दो घायल: मऊगंज में अष्टभुजा मंदिर के पास हादसा, एक घायल को रेफर किया – Mauganj News

62
0

[ad_1]

मऊगंज जिले में नई गढ़ी थाना क्षेत्र के अष्टभुजा धाम माता मंदिर के पास जय अंबे कंपनी की बस और एक ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए।

Google search engine

.

घटना रविवार दोपहर में कटरा मऊगंज मुख्य मार्ग पर हुई। ट्रैक्टर चालक विजय कुमार पटेल (35) निवासी टटिहरा खुर्द गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में होटल के बाहर चाय पी रहे आनंद बहादुर सिंह निवासी पथडौडा भी घायल हो गए।

ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नई गढ़ी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल विजय कुमार पटेल को बेहतर इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया।

थाना प्रभारी नई गढ़ी जगदीश सिंह ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को थाने में खड़ा करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here