Home अजब गजब बेहद शर्मनाक! CSK के साथ पहली बार हुआ ऐसा खराब काम, सुनहरे...

बेहद शर्मनाक! CSK के साथ पहली बार हुआ ऐसा खराब काम, सुनहरे इतिहास पर लगा बड़ा दाग

54
0

[ad_1]

चेन्नई सुपर किंग्स
Image Source : PTI
चेन्नई सुपर किंग्स

Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के अपने आखिरी मैच में गुजरात टाइटंस की टीम को 83 रनों से हरा दिया है। इस मैच में CSK के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए 230 रन बनाए। इसके बाद गुजरात की टीम पूरे 20 ओवर्स भी नहीं खेल पाई और 147 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Google search engine

प्वाइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर ही चेन्नई सुपर किंग्स

मैच जीतकर भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्वाइंट्स टेबल के आखिरी यानी 10वें नंबर पर रही है। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब CSK की टीम प्वाइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर रही है। इससे आईपीएल के किसी भी सीजन में CSK की टीम प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पर नहीं रही थी।

पूरे सीजन में जीते सिर्फ चार मैच

मौजूदा सीजन में CSK ने कुल 14 मुकाबले खेले, जिसमें से टीम को सिर्फ चार में जीत मिली और 10 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। 8 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट माइनस 1.030 रहा।

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने किया खराब प्रदर्शन

मैच में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। टीम के लिए साई सुदर्शन ने जरूर 41 रनों की पारी खेली, लेकिन उनके अलावा बाकी के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सके। अरशद खान ने 20 रन और शाहरुख खान ने 19 रन बनाए। बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन की वजह से ही गुजरात टाइटंस 147 रन ही बना सकी। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नूर अहमद और अंशुल कम्बोज ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट हासिल किए।

CSK के लिए दो बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए डेवोन कॉन्वे और डेवाल्ड ब्रेविस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन दोनों प्लेयर्स ने अर्धशतक लगाए हैं और टीम को आखिरी लीग स्टेज मैच जिताने में अहम भूमिका अदा की है। ब्रेविस ने 23 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल रहे। कॉन्वे ने 35 रनों का योगदान दिया। उर्विल पटेल ने 35 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 230 रनों का स्कोर बना पाई। गुजरात की टीम के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा दो विकेट हासिल किए।

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here