Home मध्यप्रदेश Special program on the 300th birth anniversary of Lokmata Ahilyabai Holkar |...

Special program on the 300th birth anniversary of Lokmata Ahilyabai Holkar | लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम: शाजापुर में सामूहिक यज्ञ और विमर्श का आयोजन, जीवन दर्शन पर हुई चर्चा – shajapur (MP) News

62
0

[ad_1]

शाजापुर के गायत्री शक्तिपीठ परिसर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक यज्ञ, आरती और दीप प्रज्वलन से हुई।

Google search engine

.

कार्यक्रम में लोकमाता अहिल्यादेवी के जीवन दर्शन पर विमर्श हुआ। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विद्या शंकर विभूति ने अहिल्याबाई के प्रशासनिक कौशल और सांस्कृतिक योगदान पर प्रकाश डाला।

देवी अहिल्या अभियान के जिला संयोजक उमेश टेलर ने कहा कि अहिल्याबाई का सुशासन आज भी प्रेरणा का स्रोत है। सह संयोजक कैतल पटेल ने कहा कि अहिल्याबाई ने साबित किया कि एक नारी पूरी राज्य व्यवस्था को सफलतापूर्वक चला सकती है।

गायत्री परिवार ट्रस्टी प्रदीप वैद्य ने अहिल्याबाई के आध्यात्मिक पक्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और धार्मिक सहिष्णुता जैसे मूल्यों को आज के समाज में स्थापित करने की जरूरत है।

कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष नागर नगर पालिका उपाध्यक्ष,संतोष जोशी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष किरण सिंह ठाकुर, नगर महामंत्री गोविंद नायक, अशोक सलोकिया, हरीश शर्मा, अशोक पांचाल, अशोक जाधव, भूपेंद्र सिंह मेढा,पार्वती देवी पाटीदार, गायत्री विजयवर्गीसहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रवींद्र श्रीवास्तव ने किया और आभार प्रदर्शन सीमा शर्मा ने किया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here