Home मध्यप्रदेश Pornographic videos were made of a 61-year-old man | 61 साल के...

Pornographic videos were made of a 61-year-old man | 61 साल के बुजुर्ग को प्रेम जाल में फंसाकर ठगी: उज्जैन के होटल में संबंध बनाकर फोटो-वीडियो लिए, धमकाकर 2 साल में 24 लाख ऐंठे – Indore News

50
0

[ad_1]

​​​​​​​होटल में संबंध बनाकर ब्लैकमेलिंग।

Google search engine

इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय महिला ने 61 साल के बुजुर्ग को अपने प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर करीब 24 लाख रुपए ऐंठ लिए। पीड़ित ने परेशान होकर पुलिस की शरण ली, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार

.

पुलिस के मुताबिक 22 मई को मदन सिंह (61), निवासी ग्राम बिचौली मर्दाना ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पर किराए से विनीत जैन नामक व्यक्ति ग्रॉसरी स्टोर चलाता है, जहां आरोपी महिला कर्मचारी के तौर पर काम करती थी। स्टोर पर आते-जाते महिला ने उन्हें अपनी ओर आकर्षित किया और बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।

घूमने के बहाने उज्जैन ले गई, होटल में बनाए संबंध

पीड़ित के मुताबिक दिसंबर 2023 में महिला ने उन्हें उज्जैन घूमने के लिए राजी किया और उनकी ही कार से दोनों उज्जैन पहुंचे। वहां एक होटल में रुककर महिला ने उनके साथ संबंध बनाए और चुपके से फोटो व वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूली

इसके बाद महिला ने फोटो-वीडियो दिखाकर बुजुर्ग को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह बार-बार उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी देती रही और इस दबाव में पीड़ित ने दो साल में करीब 24 लाख रुपए उसे दे दिए। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आखिरकार उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

महिला गिरफ्तार, 19 लाख रुपए फ्रीज

थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि जांच में पीड़ित द्वारा बताए गए सभी तथ्य सही पाए गए। इसके आधार पर महिला को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने उसके बैंक खातों को फ्रीज करते हुए 19 लाख रुपए होल्ड कर लिए हैं। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

पहले भी रेप केस में नाम आया, बाद में पलट गई

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी महिला पूर्व में भी कनाडिया थाने में एक युवक पर रेप का केस दर्ज करवा चुकी है, लेकिन बाद में कोर्ट में बयान बदलकर मामले से मुकर गई थी। उस मामले की जांच भी अभी जारी है।

संपन्न परिवारों के पुरुषों को बनाती है निशाना

पुलिस को प्राथमिक जांच में यह जानकारी भी मिली है कि महिला सुनियोजित तरीके से संपन्न और पारिवारिक छवि वाले पुरुषों को निशाना बनाती थी। इस केस में भी पीड़ित का सामाजिक और आर्थिक स्तर अच्छा था, इसी कारण महिला ने उन्हें टारगेट किया। पुलिस अब यह भी खंगाल रही है कि क्या इसी तरीके से महिला ने और लोगों को भी फंसाया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here