Home मध्यप्रदेश Ganja smuggling busted in Kamor of Katni | कटनी के कैमोर में...

Ganja smuggling busted in Kamor of Katni | कटनी के कैमोर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: दो अलग स्थानों से 2 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार – Katni News

59
0

[ad_1]

कैमोर में गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो अलग स्थानों से 2 किलो माल बरामद

Google search engine

कटनी जिले के कैमोर थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान दो जगहों से अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

.

पहली कार्रवाई में पनिहाई तिराहा डमफर गेट के पास यात्री प्रतीक्षालय के समीप से एक व्यक्ति को पकड़ा गया। आरोपी अशोक पटेल (43) लालनगर दुर्गा मंदिर का रहने वाला है। उसके पास से प्लास्टिक की पन्नी में 1 किलो 612 ग्राम गांजा मिला।

दूसरी कार्रवाई डमफर रोड स्थित आरटीशियन स्टोरी के पास की गई। यहां से राजेश बर्मन (50) को पकड़ा गया। वह लालनगर थाना कैमोर का निवासी है। उसके पास से सफेद रंग के झोले में 445 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अशोक पटेल को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। राजेश बर्मन के मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here