Home मध्यप्रदेश There was rain with strong winds late night in Dewas | देवास...

There was rain with strong winds late night in Dewas | देवास में देर रात तेज हवा के साथ हुई बारिश: कई इलाकों में 2 घंटे बिजली गुल रही; अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट – Dewas News

54
0

[ad_1]

देवास में गुरुवार देर रात मौसम अचानक मौसम बदल गया। रात 11.30 बजे गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई। इस दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कुछ कॉलोनियों में करीब दो घंटे बाद बिजली बहाल हुई।

Google search engine

.

अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि बीच-बीच में मौसम साफ भी हुआ। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा वजह मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ सक्रिय है। यह ट्रफ मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। इसी कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। आगामी दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। आज भी बारिश की संभावना जताई गई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here