Home मध्यप्रदेश Virtual inauguration of Orchha railway station today | ओरछा रेलवे स्टेशन का...

Virtual inauguration of Orchha railway station today | ओरछा रेलवे स्टेशन का आज वर्चुअल उद्घाटन: पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ; 6.5 करोड़ की लागत से बना मंदिर थीम वाला स्टेशन – Niwari News

57
0

[ad_1]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ओरछा रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक मौजूद रहेंगे।

Google search engine

.

6.5 करोड़ रुपए की लागत से बने इस स्टेशन का निर्माण कार्य 25 मई 2023 को शुरू हुआ था। यह 10 सितंबर 2024 को पूरा हुआ। स्टेशन को ओरछा मंदिर की थीम पर डिजाइन किया गया है। यहां रामराजा सरकार और हनुमान जी की मूर्तियां स्थापित की गई हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन में कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार किया गया है। बाउंड्री वॉल पर रामायण के दृश्य उकेरे गए हैं। साइकिल और वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

टिकट काउंटर के साथ एटीवीएम की सुविधा भी उपलब्ध है। यात्री प्रतीक्षालय को आधुनिक और आरामदायक बनाया गया है। यात्रियों की आवाजाही के लिए 3 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज बनाया गया है। दिव्यांगजनों के लिए विशेष शौचालय और रैंप की व्यवस्था की गई है। अन्य यात्रियों के लिए पे एंड यूज टॉयलेट बनाए गए हैं।

कार्यक्रम के लिए ओरछा में विशेष मंच तैयार किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत देश के वीर जवानों को सम्मानित करके केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक के द्वारा सैनिकों का सम्मान किया। उनके साथ निवाड़ी विधायक अनिल जैन, जिले के कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश पटेरिया मंच पर मौजूद हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here